महाराजगंज, जून 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा निवासी एक युवक से कुछ लोगों ने उस समय मारपीट कर ली, जब वह टहलने निकला था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में निचलौल कस्बा निवासी शाहनवाज ने बताया है कि वह रात नौ बजे टिकुलहिया नहर की तरफ टहलने गया था। इस बीच कुछ लोगों ने उसे गाली देते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.