देवघर, मई 4 -- देवघर। शहर में हैदराबाद से आई एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार की घटना सामने आई है। पीड़िता ने शुक्रवार देर शाम नगर थाना पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला फिलहाल देवघर में अपने संबंधी के घर पर ठहरी हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला शुक्रवार शाम अपने संबंधी का घर से टहलने के लिए बाहर निकली थी। उसी दौरान एक युवक ने रास्ते में उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। पीड़िता ने बताया कि युवक ने पीछा भी किया, जिससे वह असुरक्षित महसूस करने लगी। किसी तरह वहां से सुरक्षित लौटकर परिजनों के साथ नगर थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.