बलिया, दिसम्बर 31 -- भरौली। स्थानीय गांव निवासी 20 वर्षीय धनजी गुप्ता सोमवार की शाम लापता हो गया। उसका चप्पल यूपी-बिहार के बीच गंगा नदी पर निर्मित नये पुल के उपर पड़ा मिला। ऐसे में उसके पुल से नदी में गिरने अथवा कूदने की आशंका जतायी जा रही है। गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन की जा रही है, हालांकि अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है। बताया जाता है कि धनजी पड़ोसी के कुत्ते को साथ लेकर पुल पर टहलते हुए गया था। जब देर तक वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन होने लगी। लोग पुल पर पहुंचे तो वहां पर चप्पल और कुत्ता मौजूद मिला, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और तलाश होने लगी।युवक के संदिग्ध रुप से गायब होने को लेकर तरह-तरह की की चर्चा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...