अररिया, अगस्त 17 -- अररिया। एक संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैया राम बिशनपुर वार्ड संख्या 11 में घर के बाहर टहल रही एक महिला को विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्पदंश महिला का इलाज किया जा रहा है। सर्पदंश महिला भरगामा प्रखंड क्षेत्र के भैया राम बिशनपुर वार्ड संख्या 11 निवासी सुरेंद्र मेहता की पत्नी खुशबू कुमारी बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.