बिजनौर, फरवरी 19 -- बिजनौर। रानी नांगल गांव में गुरुवार सुबह एक टस्कर हाथी ने बुजुर्ग किसान को हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। वहीं स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी नागल गांव अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज की सीमा पर स्थित है। गांव के किसान जसवंत सिंह (68 वर्ष) पुत्र गुरदेव सिंह अपनी पत्नी प्यारों कौर व विधवा बेटी रजविंदर कौर के साथ खेत में बने कच्चे मकान में रहते थे। जसवंत के तीनों बेटे मेहनत मजदूरी के चलते बाहर रहते हैं। रजविंदर कौर ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके पिता लघुशंका के लिए उठे थे। उन्हें घर के नजदीक में आहट सुनाई दी। टार्च की रोशनी से देखा तो एक टस्कर हाथी खड़ा था। जसवंत सिंह ने हाथी को खदेड़ने का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.