दरभंगा, फरवरी 1 -- बेनीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में खेल के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं और इसी दिशा में प्रखंड स्तर पर स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत नवनिर्मित टर्फ विकेट पिच के लोकार्पण में विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने ये बातें कही। मौके पर जिला क्रिकेट संघ ने आजाद क्रिकेट क्लब, दरभंगा और रेनबो क्रिकेट क्लब, बेनीपुर के बीच टी-20 क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। विधायक ने टर्फ पिच निर्माण के लिए जिला क्रिकेट संघ के संयोजक प्रदीप गुप्ता और सचिव पवन कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह पिच राज्य के चुनिंदा स्थानों में से एक है, जो स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। विधायक ने एसडीओ मनीष कुमार झा और नगर परिषद...