अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हमज़ाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड राठगांव में टी-20 मुकाबला खेला गया। जिसमें द टरबो टाइटन्स क्रिकेट क्लब टॉस के साथ मैच में भी जीत दर्ज की। द टरबो टाइटन्स क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट खोकर 20 ओवर में 205 रन बनाए, जिस में फैसल कमर ने शानदार बैटिंग करते हुए 66 रन, उज़ैफ़ ने 53 रन और इमरान खान ने 38 रन बनाए। हमजा क्रिकेट अकादमी की तरफ से मो. अमीर हम्ज़ा, जतिन कुमार, जीशान खान ने 1-1 विकेट लिया। हमजा क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जिसमें फैजान मोहसिन ने 36 रन, जतिन कुमार ने 28 रन, अंशुल ने 22 रन, रेयान नवाज और निखिल ने 16- 16 रन बनाए। द टरबो टाइटन्स क्रिकेट क्लब की तरफ से उज़ैफ़, तौसीफ और सैफ गाजी ने 2-2 विकेट, तिब्यान और जैद गाजी ने 1- 1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच उज़ैफ़ को घोषित किया ग...