सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- गोसाईंगंज,संवाददाता। सुलतानपुर की इकलौती चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होते ही तकनीकी गड़बड़ियां सामने आने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को टरबाइन की बैरिंग टूटने के बाद मिल संचालन ठप हो गया था। गुरुवार को सुबह बैरिंग बदलकर मशीन चालू करने की कोशिश की गई, लेकिन टरबाइन का गियर ऑयल लीक होने से पेराई दोबारा रुक गई। चीनीमिल की मरम्मत टीम पूरे दिन लीक रोकने और मशीन को दोबारा दुरुस्त करने में जुटी रही। शाम साढे पांच बजे तक बायलर का प्रेशर उठाने की प्रक्रिया जारी रही, जिससे किसानों में उम्मीद बनी रही कि मिल जल्द शुरू होगी। परिसर में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों में इस बात को लेकर बेचैनी है कि सत्र शुरू होते ही बार-बार रुकावट आ रही है और इससे उनकी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बता दें कि आठ दिसंबर को मिल के पेराई स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.