कन्नौज, फरवरी 21 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह चालक को झपकी आने से टमाटर लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र स्थित गोर गांव निवासी सचिन पुत्र राजेंद्र पिकअप में टमाटर लादकर नोएडा जा रहा था। शनिवार सुबह जब वाहन एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 181 पर अमोलर गांव के पास पहुंचा। तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर ओवरटेक लेन में चली गई और पलट गई। हादसे के बाद चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही तालग्राम पुलिस और एक्सप्रेस वे के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालकर यूपीड़ा एम्बुलेंस से उपचार उपलब्ध कराया। सड़क पर बिखरे टमाटर के ...