मिर्जापुर, जनवरी 24 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव में गुरुवार की रात टमाटर लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। संयोग अच्छा रहा की चालक बाल-बाल बच गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर टमाटर का उत्पादन होता है। जो क्षेत्रीय के अलावा बाहर की मंडियों में बेची जाती है। गुरुवार की रात लगभग नौ बजे थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव से पिकअप में टमाटर लादकर आजमगढ़ निवासी चालक 22 वर्षीय पंकज यादव आजमगढ़ जा रहा था। जैसे ही खोराडीह गांव के नहर पर बनी क्षतिग्रत पुलिया के पास पहुंचा। तभी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। नहर में पानी चालू था, जिससे पलटी पिकअप का टमाटर नहर के पानी बहने लगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से पिकअप में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। क...