भदोही, जनवरी 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड पर सब्जी की दुकान पर टमाटर लेने गए एक व्यक्ति की सब्जी बेच रहे दुकानदार ने वाद विवाद के बाद पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने आरोपी एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि मोहम्मद अनीस 39 वर्ष पुत्र मो शरीफ निवासी कोईरान मोहाल ने दुकानदार से अच्छे टमाटर देने को कुछ टमाटर खुद निकलने पर विवाद हो गया दुकानदार सहित अन्य लोगों ने मिलकर ग्राहक की पिटाई कर दी जिससे सर पर गंभीर चोट आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...