विकासनगर, नवम्बर 29 -- कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात टमाटर से भरा पिकअप छिबरो पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। जबकि, दो युवक घायल हो गए। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, घायलों का इलाज विकासनगर उपजिला अस्पताल में चल रहा है। कालसी थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि शनिवार सुबह पौने आठ बजे एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि छिबरो पावर हाउस के पास एक पिकअप खाई में गिरी हुई है। जिससे लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने मृतक और घायलों को खाई से निकाला। मृतक की पहचान गोविंद (28 वर्ष) पुत्र जवाहर ग्राम बुराईला, घायलों की पहचान सुनील (28 वर्ष) पुत्र रमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.