आदित्यपुर, मार्च 7 -- गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-3 स्थित टफ सील्स कंपनी के सैंकड़ों मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रही। मजदूरों का नेतृत्व कर रहे जेएलकेएम पार्टी नेता प्रेम मार्डी ने बताया कि कंपनी के एचआर अनिल कुमार ने बाद में वार्ता करने का भरोसा दे काम पर लौटने की अपील की, पर मजदूरों ने ठुकरा दिया। मजदूरों ने कहा वार्ता फाइनल होने के बाद काम पर लौटेंगे। कहा कि प्रबंधन प्रलोभन देकर मजदूरों को दिग्भ्रमित करना चाहता है। जब तक कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मजदूरों की हड़ताल से कंपनी का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। बता दें कि कंपनी प्रबंधन की ओर से जबरन निकाले गए कर्मी कांग्रेस महतो को पुनः बहाल करने समेत अन्य मांगों को ले मजदूर जेएलकेएम पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.