आगरा, जुलाई 28 -- वीएस पैलेस जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी महिला मंजू ने अज्ञात युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर कानों के कुंडल उतरवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मंजू ने पुलिस को बताया घटना 23 जून की है। वह अपने आवास से सेक्टर चार में खाना बनाने जा रही थी। तभी एक लड़का मिला। उसने नशीला पदार्थ पिला दिया। बताया कि उसके पास पैसे है। अपना थैला दे दिया। कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। घर जाकर थैला खोला तो उसमें कागज की गड्डी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...