कानपुर, फरवरी 8 -- कानुपर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के तेरा चमरौवा गांव के मजरा बलवंतपुर में टप्पेबाज महिलाओं के गिरोह ने टूटे बर्तन के बदले नए बर्तन देकर चकमा देने के साथ ही अभूषण पार कर दिए। ठगी का अहसास होनेपर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांव पहुंचे संदलपुर चौकी प्रभारी ने घटना की छानबीन करने के साथ टप्पेबाज महिलाओं की तलाश शुरू की है। तेरा चमरौवा गांव के मजरा बलवंतपुर डेरा में नायक समाज के लोग रहते हैं। गुरूवार को वहां पहुंची टप्पेबाज महिलाओं ने सोबरन सिंह नायक के घर से टूटे बर्तन लेने के बाद दूसरे दिन आकर नए बर्तन देने की बात कही। इसके साथ ही महिलाओं को पांच- पांच सौ रुपये जमानत के रूप में जमा भी किए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को टप्पेबाज महिलाओं ने गांव जाकर टूटे बर्तनों की जगह नए बर्तन दे दिए। इसके बाद महिल...