हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर टप्पेबाजों ने 'माता' कहकर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को झांसे में ले लिया। फिर सोने के कुंडल, गले की चेन और 700 रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता रोते-बिलखते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आई। खंजन पुरवा निवासी गजाला कुसुम बावन ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री हैं। गुरुवार को वह रोडवेज से हरदोई पहुंचीं। अपने ननिहाल बड़े डाकखाना वाली गली जाने को ई-रिक्शा तलाश रही थीं। तभी दो युवक उनके पास आए। एक ने खुद को परेशान बताते हुए कहा कि उसके पास किराए के खुले पैसे नहीं हैं और उसे शाहजहांपुर जाना है। उसने विश्वास दिलाने के लिए 2000 रुपये की नोटों की एक गड्डी भी दिखाई। आरोप है कि दोनों युवक उन्हें रोडवेज परिसर में इधर-उधर ले गए और बातों में उलझाकर कहा कि वह अपने कुंडल और गले की सोने की चेन बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.