लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- लखीमपुर, संवाददाता। एलआरपी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बस सवार व्यापारी का सीट पर रखा बैग टप्पेबाजों ने पार कर दिया और कार से लेकर भाग निकले। बैग में आठ लाख रुपये की नगदी थी। पुलिस ने घटना की भनक तक किसी को नहीं लगने दी। सीसीटीवी कैमरे में आई फुटेज के आधार पर व्यापारी ने खुद जब कार ट्रेस की तो पुलिस ने 11 वें दिन रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के बहादुर नगर निवासी विनय कुमार की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि वह 25 सितंबर को लखनऊ जाने के लिए वह एलआरपी चौराहा पहुंचे और एक बस में सवार हुए। बैग में कुछ कपड़े और आठ लाख रुपये रखे थे। बैग को बगल की सीट पर रखकर खिड़की से सिर बाहर निकालकर वह पानी की बोतल लेने लगे। इसी बीच किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। मुश्किल से 30 सेकेंड में पूरी वारदात हो गई। बैग गायब...