फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- शिकोहाबाद में बुध बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला से टप्पेबाजों ने सोने के आभूषण उतरवाकर ले गए। एटा चौराहा पंजाब बैंक के पास हुई घटना से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। मोहरश्री पत्नी प्रयाग सिंह निवासी मोहल्ला कटरा मीरा बुधवार को एटा रोड पर साप्ताहिक बाजार से कुछ खरीदारी करने के लिए आई थी। वह एटा चौराहा के पास खरीदारी कर रही थी इसी दौरान एटा चौराहा के पास स्थित पंजाब बैंक के पास दो युवक महिला के पास आए और उसे अपनी बातों में फंसा लिया। टप्पेबाजों ने महिला से उसकी परेशानी को लेकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान टप्पेबाजों ने महिला के कानों के कुंडल, गले में पड़े सोने के लॉकेट को उतरवा लिया। उसके बाद आरोपी मौका देखकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही ...