लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। महानगर थानाक्षेत्र में बीत 21 जनवरी को दो टप्पेबाजों ने एक बुजुर्ग महिला को रुपये का लालच देकर चार लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। निशातगंज निवासी उर्मिला (75)परिवार के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की दोपहर वह तीन बजे गोल चौराहा स्थित आर्चिज गैलरी शोरूम खरीदारी करने गई थी। वहां उन्हें दो टप्पेबाज मिल गए। उन लोगों ने उर्मिला को गहनों से ज्यादा रुपये देने की बात की। बुजुर्ग टप्पेबाजों के झांसे में आ गई और उर्मिला ने अपने शरीर के सोने के सारे गहने टप्पेबाजों को सौंप दिए। बदले में टप्पेबाजों ने महिला को एक बंडल दे दिया। उसके उपर अखबार लिपटा हुआ था। इसके बाद टप्पेबाज मौके से भाग गए। पीड़िता जब घर पहुंची तो बंडल को खोला तो उसमें रुपये के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.