मैनपुरी, जुलाई 17 -- टप्पेबाजों ने सम्मोहन कला का इस्तेमाल करते हुए एक दंपति को झांसे में लेकर महिला से कुंडल उतरवा लिए। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई व पति भी विरोध न कर सका। होश आने पर आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी मैनान अपनी पत्नी मालती के साथ स्थानीय बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें दो अज्ञात युवक मिले और बात करने लगे। दंपति ने बताया कि उक्त युवकों ने रुमाल में कोई सुगंधित या सम्मोहक वस्तु सुंघाकर महिला को भ्रमित कर दिया। उसे गली में ले गए और कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। सम्मोहन की स्थिति ऐसी थी कि पति भी विरोध नहीं कर सका। होश आने पर उक्त टप्पेबाज फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सतीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.