बहराइच, फरवरी 8 -- बहराइच। नगर कोतवाली के बजीरबाग निवासनी रब्बो पत्नी छोटे लाल गुरूवार को शाम छह बजे सब्जी लाने घंटाघर चौक गई थी। इसी दौरान सिद्धनाथ मंदिर से वह विशम्भर स्वीट हाउस गई। रास्ते में दो अंजान व्यक्तियों ने उन्हे रोका। दोनों ने बातो मे लगा उनके कान के सोने के टप्स व चांदी अंगूठी उतरवा कर बटुआ में रखवाई। फिर उनसे दस कदम आगे जा कर वापस आने को कहा। जब वह आई तो दोनों बटुआ लेकर फरार हो चुके थे। बटुआ में दौ सौ रूपये भी थे। तलाशने पर जब वह नही मिले। तो कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.