हरदोई, अप्रैल 16 -- मल्लावां। सराफा व्यापारी की दुकान पर आभूषण की टप्पेबाजी के प्रयास में पुलिस ने एक महिला पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गांव राघौपुर चौकी निवासी दिव्यांशु उर्फ दीपक जायसवाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान पर रविवार की शाम दो महिलाएं आईं। सुषमा निवासी मोहल्ला बनारसीदास औरैया और मिथलेश कुमारी निवासी रजपुरा जालौन ने आभूषण देखना शुरू किया। तभी सुषमा ने कुछ आभूषण छिपा लिये। सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण दुकानदार को पता चल गया। उसने सुषमा को पकड़ लिया। वहीं, मिथलेश मौका पाकर भाग निकली। आनन-फानन में पुलिस बुलाई गई। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। इसमें पुलिस ने सुषमा को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.