आगरा, जनवरी 15 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में महिला से टप्पेबाजी कर गहने उतरवा लिए। आरोप है कि एक युवक ने पीड़िता को बातों में उलझाया और कानों के कुंडल व अंगूठी उतरवाकर चला गया। पीड़िता की बेटी सपना, निवासी सनराइज सिटी के सामने, की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सपना ने बताया कि पांच जनवरी को उनकी मां एमएच अस्पताल से चेकअप कराकर लौट रही थीं। मुधनगर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर बातचीत में उलझाया और गहने उतरवा लिए। शाम 6 से 7 बजे के बीच शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.