अलीगढ़, जनवरी 26 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि टप्पल क्षेत्र स्थित जगत हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक देशी शराब के ठेके से चोर कुल 65 पेटियां दुकान की छत काटकर चोरी कर फरार हो गए। चोरी गई शराब की बाजार कीमत लगभग 2 लाख से अधिक बतायी का रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ठेके के संचालक धीरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचेंगे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ठेके संचालक के अनुसार, ठेका उनकी पुत्रवधु संगीता सोरोत के नाम से है। घटना की सूचना पर रविवार सुबह थाना टप्पल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए ठेके से जुड़ी...