देहरादून, फरवरी 6 -- माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में आयोजित विशेष माघ गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में गुरुवार को श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, 108 कन्याओं की पूजा अर्चना यज्ञ के साथ पूर्णाहुति दी गई। मंदिर के संस्थापक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि प्रातः माता रानी की विशेष पूजा अर्चना के बाद श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। उसके बाद श्री दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से आहुति देकर यज्ञ किया गया। स्कूल होने के कारण गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल जाकर 108 कन्याओं का पैर धोकर, मंगल तिलक कर विशेष पूजन किया गया। नौ देवियों के प्रतीक के रूप में 9 कन्याओं को चुन्नी ओढ़ाकर दक्षिणा भेंट की गई और हलुआ, पूड़ी और चने का भोग लगाया गया। सभी कन्याओं को मिष्ठान वितरण किया गया। मंदिर में विशेष हरियाली प्रसाद वितरित किया गया। माता रानी का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.