देहरादून, फरवरी 25 -- महाशिवरात्रि से ठीक पहले मंगलवार को टपकेश्वर महादेव सेवादल के संरक्षक लाल चंद शर्मा ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ टपकेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चन की। साथ ही भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महंत दिगंबर भरत गिरी के सान्निध्य में रुद्राभिषेक भी किया गया। इसके बाद नए ध्वज को पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर शिखर पर चढ़ाया गया। महंत कृष्ण गिरी ने कहा कि शिव अनादि और अनंत हैं। महादेव की कृपा मात्र से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। महाशिवरात्रि का पर्व आत्मशुद्धि, साधना और शिव तत्व की अनुभूति का पर्व है। टपकेश्वर महादेव मंदिर में किया गया यह धार्मिक अनुष्ठान जनकल्याण और विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक यज्ञ है। लाल चंद शर्मा ने कहा कि टपकेश्वर महादेव मंदिर केवल श्रद्धा और आस्था क...