देहरादून, मई 28 -- श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल द्वारा टपकेश्वर मंदिर में सात अगस्त को होने वाली श्री टपकेश्वर महादेव जी की भव्य शोभा यात्रा का संकल्प लिया गया। टपकेश्वर के महंत कृष्ण गिरी महाराज एवं दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने सेवादल के सदस्यों को संकल्प दिलाया। इस वर्ष 25 वीं यात्रा होने के कारण यात्रा को और सुन्दर एवं आकर्षित बनाने के लिए हर संभावित प्रयास के निर्देश दिए। इस दौरान सेवादल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, लाल चंद शर्मा, आशीष गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अमिताभ कश्यप, अनुभव अग्रवाल, अवि गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.