झांसी, दिसम्बर 1 -- झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर रविवार रात 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जाम पाल कॉलोनी से लेकर डेली गांव तक फैला रहा। जिससे देर रात 2 बजे तक वाहन फंसे रहे। टनल और फ्लाईओवर निर्माण कार्य तथा शादियों के कारण बढ़े ट्रैफिक को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। जाम में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ एंबुलेंस भी फंसी रही। दरअसल टनल के पास से गुजर रही बारात के चलते जाम बढ़ा जो बढ़ता ही चला गया। जानकारी के अनुसार, शिवपुरी बाईपास पर पाल कॉलोनी के पास टनल और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही पहले से ही धीमी थी। रविवार को बड़ी संख्या में शादियां होने के कारण ट्रैफिक अचानक बढ़ गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। ग्वालियर से झांसी शहर में शादी में शामिल होने आ रहे लोगों ने बताया कि जाम के कारण वह ...