गया, मई 6 -- टनकुप्पा प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड के सभागार में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में 20 सूत्री के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के बीच विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक 11 बजे से प्रारंभ होंगी। टनकुप्पा बीडीओ अलिषा कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी विभाग के पदाधिकारी सहित 20 सूत्री के अध्यक्ष व सभी सदस्य शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.