गया, जनवरी 16 -- टनकुप्पा प्रखंड-अंचल कार्यालय सहित सभी विभागों में अब सप्ताह के दो दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार और शुक्रवार की तिथि निर्धारित की गई है। जनता दरबार के दौरान प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहेंगे और क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ अलिषा कुमारी ने आदेश जारी करते हुए सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों को लिखित सूचना भेजी है। बीडीओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह निर्णय डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार से शिकायतों के त्वरित निष्पादन के साथ विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.