गया, दिसम्बर 26 -- प्रखंड अंतर्गत टनकुप्पा पंचायत के आन्धर-बादिलबिगहा गांव को जोड़ने वाली साढ़े चार करोड़ रुपये की सड़क का शिलान्यास विधायक कुमार सर्वजीत ने शुक्रवार को किया। सड़क निर्माण से पंचायत के छह से अधिक गांवों की लगभग दस हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इसके बनने से गया-रजौली एनएच-70 से सीधा संपर्क स्थापित होगा और गया शहर व फतेहपुर प्रखंड आने-जाने में सुविधा होगी। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जाएगी। शिलान्यास मौके पर जनप्रतिनिधि, संवेदक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...