पीलीभीत, जनवरी 10 -- पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी 50 वर्षीय भोजराज शुक्रवार रात घर से अपने खेत पर आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने जाने की बात कह कर निकले थे। खेत से जब वह घर वापस आ रहे थे। तभी टनकपुर हाईवे पर गांव के बाहर तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना न्यूरिया पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिया। थाना प्रभारी न्यूरिया ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना क...