पीलीभीत, मई 15 -- यूपी के पीलीभीत जिले में बुधवार रात टनकपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास के समीप रहने वाला 30 वर्षीय दयाशंकर अपनी बाइक से दूध बांटने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह आवास विकास चौराहे पर पहुंचा तभी पिकअप ने उसको टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप उसको 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। वायरल वीडियो के मुताबिक पिकअप चालक ने पहले वाहन को पीछे किया और वाहन में फंसी बाइक को निकाला और फिर आगे रवाना हो गया। हादसे के बाद एकत्र भीड़ ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर अभी पुलिस को कोई तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.