चम्पावत, फरवरी 24 -- टनकपुर के सरस कॉर्बेट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची। लोक गायक सुंदर, राकेश और भूपेंद्र के लोक गीतों पर दर्शक झूमने लगे। कार्यक्रम देखने को दर्शक देर रात तक जमे रहे। टनकपुर में सोमवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने किया। सुंदर बाफिला ने सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं.. की प्रस्तुति दी। भूपेंद्र बसेड़ा ने प्यारी देवभूमि... गीत पेश किया। प्रियंका महर ने बेडू पाको बार मासा.. और स्वामी जी... आदि गीत पेश किए। राकेश खनवाल ने हिमूली, मधुली वे.., हफ्ते में इतवार का दिन.. और बुलेट मा भीना...आदि की प्रस्तुति दी। कल्याण सिंह ने माइंड रीडिंग मैजिक शो के पेश किया। सदानंद विश्वास के नेतृत्व में कथक धरोहर समूह ने कथक नृत्य की प्रस...