चम्पावत, अक्टूबर 8 -- टनकपुर। वाल्मीकि जयंती पर नगर में शोभा यात्रा निकाली। मंगलवार देर सायं शोभा यात्रा घसियारामंडी स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर आरएफसी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान वाल्मीकि, लव-कुश, भगवान गणेश और बजरंग बली की शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, वाल्मीकि संगठन अध्यक्ष सुरेश कुमार, सभासद सब्या वाल्मीकि, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, कमलेश वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, दीप पाठक, छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र कोहली, देव वाल्मीकि आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...