चम्पावत, मई 18 -- टनकपुर। नगर के बंगाली कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला घर से लापता हो गई है। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। नगर के बंगाली कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि करीब 65 वर्षीय मां मंजू देवी पांच दिन पूर्व 13 मई की सांय बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी ढूंढ खोज करने के बाद अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की ढूंढ खोज शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.