चम्पावत, दिसम्बर 6 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूर्णागिरि तहसील में मिनी विकास भवन का निर्माण किया जाएगा। शीघ्र ही 5.33 करोड़ रुपये से मिनी विकास भवन और बार भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। टनकपुर में मिनी विकास भवन बनाया जाएगा। इससे यहां के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सामान्य कार्य के लिए चम्पावत की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। टनकपुर जिले का व्यापारिक, धार्मिक, परिवहन एवं सीमा-संबंधी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में यहां मिनी विकास भवन बनने से प्रशासनिक पहुंच सुगम होगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रस्तावित भवन आदर्श चम्पावत मॉडल के अनुरूप एकीकृत प्रशासनिक सेवाओं का हब बनेगा जिसमें राजस्व, विकास, सामाजिक कल्याण, जन शिकायतों के निस्तारण और अन्य विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। मिनी...