चम्पावत, जनवरी 13 -- हरेला क्लब का दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का छोलिया नृत्य व भव्य कलश यात्रा के साथ आगाज होगा। जिसके लिए गांधी मैदान को सजाया गया है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरेला क्लब भव्य उत्तरायणी कौतिक मेला आयोजित कर रहा है, मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरेला क्लब के अध्यक्ष अजय गुरुरानी ने बताया कि 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे मां शारदा की पूजा अर्चना के बाद नगर में छोलिया नृत्य के साथ भव्य कलश यात्रा व स्कूली बच्चों की झांकी निकाली जाएगी। मेले में एक निर्धन कन्या का विवाह, प्रतिभा सम्मान समारोह, डांस प्रतियोगिता रात्रि में खटीमा के लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों की डांस प्रतियोगिता, रात्रि में अल्मोड़ा हिमाद्री नेट कला के कलाकारों के रंगारंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.