नैनीताल, फरवरी 5 -- भवाली, संवाददाता। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने टनकपुर मंडल के अधिकारियों पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भवाली रोडवेज में सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडलीय प्रबंधक संचालन टनकपुर आलोक बनवाल और सहायक महाप्रबंधक टनकपुर डिपो केएस राणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यूनियन का आरोप है कि उक्त दोनों अधिकारियों की ओर से टनकपुर मंडल के कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन को चेताया कि यदि समय रहते दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की और एकजुट होकर अपने अधिकारों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.