चम्पावत, मार्च 28 -- टनकपुर, संवाददाता। पुलिस ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में रात्रि में वाहनों से बैट्री चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से चोरी की आठ बैट्रियां बरामद की गई हैं। एसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते 16 मार्च को आदर्श कॉलोनी टनकपुर निवासी हरि सिंह ने विभिन्न वाहनों से बैट्री चोरी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को फुरकान समशी निवासी काशीराम कॉलोनी थाना सुनगढी पीलीभीत, हाल निवासी चिन्टी मजरा सितारगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशादेही पर झाड़ियों में छिपाई आठ बैट्री बरामद की। बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपित सैफअली, निवासी हाथीखाना, पीलीभीत हाल निवासी बाईपास रोड सितारगंज और इरशाद हुसैन निवासी बाईपास रोड सितारगंज वर्तमान में गदरपुर जेल में अन्य मामले में बंद हैं। जिसके बारे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.