चम्पावत, दिसम्बर 19 -- बनबसा। बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन को सतर्कता गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर पूरे एनएचपीसी में प्रथम पुरस्कार दिया गया है। एनएचपीसी मुख्यालय फरीदाबाद में मुख्य सतर्कता अधिकारी संतोष कुमार ने पावर स्टेशन के सतर्कता अधिकारी शिव कुमार श्रीवास्तव को ये पुरस्कार दिया। पिछले वर्ष भी पावर स्टेशन ने दूसरा स्थान हासिल किया था। पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने बताया कि 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह चलाया गया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...