चम्पावत, अप्रैल 5 -- टनकपुर। नगर क्षेत्र में हो रही पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने जल संस्थान के सहायक अभियंता से वार्ता की। भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के शिष्टमंडल ने जल संस्थान के सहायक अभियंता वीएस कुवार्बी से वार्ता कर क्षेत्र में हो रही पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की। सहायक अभियंता ने जन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त कर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में भाजपा के पूर्व महामंत्री शशांक गर्ग, भीम रजवार, विनोद गड़कोटी, रीता कलखुड़िया, मुकेश जोशी, कुमुद जोशी, चंद्रशेखर गुरुरानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.