रुद्रपुर, मार्च 31 -- खटीमा, संवाददाता। टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस के नियमित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन खटीमा पहुंचकर ट्रेन के चालक एवं सह चालक को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया। रविवार शाम नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी एवं जिला महामंत्री सतीश गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस के नियमित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। भाजपा नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने कहा कि इससे दिल्ली जाने एवं खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। स्थानीय व्यापारियों का व्यापार भी सुगम होगा। इस दौरान प्रकाश तिवारी, किशन सिंह किन्ना, संतोष अग्रवाल, राजेंद्र पाली, विक्की अंसारी, ललित जोशी, आकर्षण भटनागर आदि रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.