चम्पावत, मार्च 18 -- टनकपुर में मंगलवार को सब जूनियर बालक-बालिका और जूनियर बालिकाओं की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का ट्रायल हुआ। जिसमें खिलाड़ियों का चयन किया गया। स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि 28 मार्च से एक अप्रैल तक रोहतक में ट्रायल देने के बाद टीम जॉर्डन रवाना होगी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी जार्डन में 19 से 30 अप्रैल तक होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। बताया कि सब जूनियर बालिका में याशिता जोशी, पीहू व खुशी और बालक में कुणाल भंडारी, आशीष खनका, आदित्य, मोहसिन राजा, प्रथम चंद, हर्षवर्धन जीना, अमन कुमार, मोहित भंडारी, कार्तिक अधिकारी, मनीष कोरंगा और मो़ जीशान का चयन किया गया। जबकि जूनियर बालिकाओं में खुशी चंद, नेहा वल्दिया, गोदावरी, मानसी, भूमिका बसेड़ा, वर्णाशी दिगारी, निकुंज सौन, सोनिया पवार, रिया जोशी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.