चम्पावत, मई 10 -- टनकपुर। किसी अराजक तत्व नें पुराने ईओ आवास परिसर में कूड़े के ढेर में आग लगा दी। फैलती आग नें नगर पालिका के पानी के टेंकर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम नें फैलती आग पर फौरन काबू पा लिया। अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया सुबह पर्यावरण मित्र सफाई कार्य में थे, तभी उन्होंने पुराने ईओ आवास परिसर में आग देखी, जिसकी तत्काल सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम नें आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया आग ने वहां पर खड़े पानी के टैकर को भी आंशिक चपेट में ले लिया। उन्होंने किसी अराजक तत्व की ओर से कोई जलती हुई चीज फेंकने की सम्भावना व्यक्त की है, जिससे परिसर में आग लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.