हरदोई, जनवरी 8 -- टड़ियावां। गांव उमरी की पीड़िता गुड्डी ने बताया कि गांव की रहने वाली शशी उसके दरवाजे के सामने मवेशी बांधकर गंदगी करती है। आरोप है कि उसने जानवर बांधने से मना कर दिया तो विपक्षी शशी, वीरू, अनीश और आलोक उसको गालियां देते हुए पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़ी उसकी पुत्री निर्मला के सिर पर डंडे से वार कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.