हरदोई, फरवरी 14 -- टड़ियावां। गांव गुरुसंडा निवासी सीमा ने बताया कि दस फरवरी की दोपहर अपने कंडे पाथ रही थी। उसी बीच गांव के विपक्षी श्याम पाल, रत्नेश, अंजू और रागिनी ने उसके रास्ते में कांटे लगा दिए। विरोध जताने पर धारदार हथियार से हमला करते हुए जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...