आरा, मई 4 -- आरा। शहर के आरवीस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित पांचवीं सीनियर महिला टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 2025 के फाइनल मुकाबले में भोजपुर की महिला खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। अयोजन सचिव डॉ कुमार विजयेश ने बताया कि फाइनल मैच कैमूर और भोजपुर के बीच खेला गया। भोजपुर की महिलाओं ने कैमूर के महिला खिलाडियों को 2-0 से हरा ट्रॉफी जीत ली। प्रतियोगिता में कुल 16 जिलों की महिला टीमों के बीच आयोजित इस राज्य प्रतियोगिता में भोजपुर ने कैमूर, शेखपुरा, अरवल ,पश्चिम चंपारण, नवादा और फाइनल में भी अजय रहते हुए कैमूर को करारी शिकस्त दी। विजेता टीमों को भाजपा नेता सूर्यभान सिंह व विद्यालय की निदेशक डॉ कांति सिंह, डॉ उर्मिला सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। भोजपुर का प्रतिनिधित्व कर रही महिला खिलाडियों में साक्षी सिंह, नेहा कुमारी, दिव्या रौशन,...