कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय टग ऑफ वार प्रतियोगिता 26 फरवरी को पीपीएन पीजी कॉलेज में होगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक टीमें विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवा सकती हैं। प्रतियोगिता 26 फरवरी को सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। यह जानकारी पीपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...