सीतापुर, फरवरी 16 -- सिधौली, संवाददाता। कोतवाली इलाके में मिश्रिख मार्ग पर स्कूल जा रही छात्रा को एक कार ने जोरदार टक्टर मार दी। कार की टक्कर से ऊछल कर छात्रा उसके बोनट पर जा गिरी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा गांव निवासी निवासी मंजू यादव 16 वर्ष सोमवार को साइकिल पर सवार होकर सिधौली स्थित स्कूल जा रही थी। इसी बीच मिश्रिख मार्ग पर स्थित ग्राम अलादादपुर मोड़ पर पीछे से आ रही कार ने छात्रा की साइकिल में जोरदार टक्टर मार दी। जिससे छात्रा कार के बोनट पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों व राहगीरों ने कार सहित चालक को पकड़ लिया और उसी कार से छात्रा को सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्स...